NEET री-एग्जाम से पहले राहुल गांधी पर बरसे तरुण चुघ, बोले- छात्रों को क्यों कर रहे हैं भ्रमित?

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jun, 2026 07:40 PM

tarun chugh attacks rahul gandhi ahead of neet re exam

नीट पुनर्पपरीक्षा से पहले राहुल गांधी द्वारा दिए जा रहे बयानों पर तरुण चुघ ने तीखा हमला बोला है।

पंजाब डैस्क : नीट पुनर्पपरीक्षा से पहले राहुल गांधी द्वारा दिए जा रहे बयानों पर तरुण चुघ ने तीखा हमला बोला है। चुघ ने कहा कि नीट पुनर्परीक्षा से पहले के अंतिम 72 घंटे लाखों विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। जब पुनर्परीक्षा का निर्णय हो चुका है, न्यायपालिका संज्ञान ले चुकी है और सरकार पूरी गंभीरता से परीक्षा कराने में जुटी है, तब राहुल गांधी का कोटा जाकर राजनीतिक कार्यक्रम करना चिंताजनक है। नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले छात्रों की एकाग्रता भंग करके राहुल गांधी राजनीति चमकाने में लगे हैं। छात्रों के जीवन पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। चुघ ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों का राजनीतिक शोषण बंद करे। 

उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि परीक्षा से ठीक पहले छात्रों के बीच तनाव और भ्रम का माहौल क्यों बनाया जा रहा है। छात्रों की एकाग्रता भंग कर राजनीति करना संवेदनशीलता नहीं, बल्कि कुटिलता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट करें कि उन्होंने इस समय कोटा को ही क्यों चुना। देश का युवा राजनीतिक रणभूमि नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का निर्माता है और उसकी मेहनत का राजनीतिक शोषण बंद होना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!