Edited By Kamini,Updated: 10 Jul, 2026 06:11 PM

पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह के बीच नई अपडेट सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह के बीच नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कल पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल और चन्नी गुट के बीच मीटिंग होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, यह मीटिंग चरणजीत चन्नी के घर पर हो सकती है। जहां सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। इस मीटिंग के दौरान चन्नी खेमे के बड़े नेता इंचार्ज के सामने अपना पक्ष रखेंगे और जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
इस मीटिंग की खास बात यह है कि चरणजीत सिंह चन्नी के भी इस मीटिंग में शामिल होने की संभावना है। गौरतलब है कि पंजाब के राजनीतिक हालात को देखते हुए भूपेश बघेल का पंजाब दौरा 3 दिन और बढ़ा दिया गया है। इस बढ़े हुए समय में वह अलग-अलग नेताओं के साथ स्ट्रेटेजिक सलाह-मशविरा करेंगे। वहीं ये बात भी सामने आई है कि चन्नी गुट ने मीटिंग के लिए 2 शर्ते रखी थी कि मीटिंग कांग्रेस भवन में नहीं होगी और उसमें प्रधान राजा वड़िंग भी मौजूद नहीं रहेंगे।
बता दें कि, चरणजीत चन्नी के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह दिल्ली में सीधा राहुल गांधी मुलाकात करने चाहते है। इस दौरान अगर उन्हें चुनाव में बड़ी भूमिका मिलती है तो सीधे राहुल गांधी की मुहर लगे। उसके बाद ही वह आगे का फैसला ले सकेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here