नशे में धुत बदमाशों की गुंडागर्दी: करियाना दुकान के बाहर महिला की बेरहमी से पीटाई

Edited By Vatika,Updated: 03 Aug, 2026 10:59 AM

drunken thugs run amok woman harassed and beaten outside a grocery store

सलेम टाबरी इलाके में नशे में धुत बदमाशों द्वारा एक महिला और उसके रिश्तेदार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): सलेम टाबरी इलाके में नशे में धुत बदमाशों द्वारा एक महिला और उसके रिश्तेदार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले महिला के साथ सरेराह गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जब उसका रिश्तेदार बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उस पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर दिया। 

पुलिस को दिए बयानों में गली नंबर 13, मोहल्ला पीरू बंदा की रहने वाली प्रियंका (29) ने बताया कि घटना 28 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है। वह अपने घर के पास स्थित एक करियाना दुकान से राशन का सामान लेने गई थी। जब वह दुकान के बाहर पहुंची, तो वहां पहले से आरोपी बलजीत सिंह उर्फ टोनू अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ खड़ा था। सभी आरोपी शराब के अत्यधिक नशे में धुत थे। महिला को देखते ही बलजीत सिंह बिना किसी वजह के उसके साथ गंदी-गंदी गालियां निकालने लगा और देखते ही देखते उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का चीखना-चिल्लाना सुनकर उसका रिश्तेदार जसवीर कुमार मौके पर पहुंचा और उसने महिला को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की।

इससे बौखलाए आरोपियों ने जसवीर को घेर लिया और पास पड़े बर्फ तोड़ने वाले लोहे के सूए से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह घायल हो गया। जब आसपास के लोग शोर सुनकर एकत्र होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।  एएसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि पीड़िता प्रियंका के बयानों के आधार पर सलेम टाबरी पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह उर्फ टोनू और उसके 3-4 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!