नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन और 2 पिस्तौल समेत तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 30 Jul, 2026 09:03 AM

2 smuggler arrested

नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है

लुधियाना (राज): नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बिट्टू कुमार को हेरोइन और अवैध असले के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसआई (SI) सेठी कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की चेकिंग के सिलसिले में गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान एक खास मुखबिर ने पुलिस टीम को सूचना दी कि आरोपी इलाके में हेरोइन सप्लाई/बेचने का धंधा करता है और उसके पास अवैध हथियार भी मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और कैलाश नगर के पास स्थित मंगा किराना स्टोर के समीप घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन, 02 देसी पिस्तौल (.32 बोर), 05 जिंदा कारतूस (रौंद) बरामद हुआ है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) और आर्म्स एक्ट (Arms Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन और अवैध हथियार कहां से लाता था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!