Edited By Kalash,Updated: 18 Jul, 2026 05:14 PM

चौंकी बस स्टैंड की पुलिस ने पनबस (पंजाब सरकार बस सर्विस) के एक कंडक्टर को 12 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
लुधियाना (तरुण): चौंकी बस स्टैंड की पुलिस ने पनबस (पंजाब सरकार बस सर्विस) के एक कंडक्टर को 12 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आरोपी कंडक्टर की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गांव सैदपुरा, आनंदपुर साहिब जिला रुपनगर व फरार ड्राइवर की पहचान गोबिंद सिंह निवासी गांव मामदपुरा शेरपुर जिला संगरुर के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड के निकट से काबू किया है।
चौंकी इंचार्ज अमरजीत सिंह ने बताया कि पनबस डीपू मैनेजर ने उन्हें जानकारी दी थी कि ड्राइवर गोबिंद और कंडक्टर मनप्रीत बस में नशे की तस्करी करते है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की रैकी की। शुक्रवार को आरोपी बस स्टैंड के गेट पर क्रेटा कार से ऊतरे और चूरा पोस्त को बस के भीतर रखने लगे। उसी वक्त पुलिस को देख ड्राइवर गोबिंद मौके से फरार हो गया जबकि मनप्रीत को पुलिस ने धर दबोचा। उससे 12 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है।
ठाकुर ढाबे पर होता था लेनदेन
बस स्टैंड चौंकी इंचार्ज ए.एस.आई. अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पंजाब सरकार बस सर्विस लुधियाना के पनबस डीपू के मैनेजर द्वारा दिहाड़ी पर मनप्रीत कंडक्टर और गोबिंद ड्राइवर को रखा गया था जो कि पनबस में कच्चे मुलाजिम थे। वे दोनो मणिकरण साहिब की तरफ बस चलाते थे और रास्ते में ठाकुर ढाबा आता है। जहां वे पैसे और नशे की अदला बदली करते थे। फिलहाल पुलिस ने मनप्रीत को अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया है। इसके बाद ही खुलासा होगा कि आरोपी कितने समय से कौन-कौन से नशे की तस्करी कर रहे थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here