Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Jul, 2026 11:26 PM

पंजाब में नशे को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच लुधियाना से एक बार फिर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। शहर के कुंदनपुरी इलाके में एक युवक कथित तौर पर नशे की हालत में कूड़े के ढेर के पास बेसुध पड़ा दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया...
लुधियाना। पंजाब में नशे को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच लुधियाना से एक बार फिर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। शहर के कुंदनपुरी इलाके में एक युवक कथित तौर पर नशे की हालत में कूड़े के ढेर के पास बेसुध पड़ा दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन अलग-अलग इलाकों से ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जो नशे की समस्या की गंभीरता को उजागर करती हैं। वायरल तस्वीर में युवक की हालत देखकर लोग चिंता जता रहे हैं और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक की हालत किस कारण हुई। फिलहाल, वायरल तस्वीर के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।