नशे का खौफनाक मंजर : पूर्व विधायक के दफ्तर के नजदीक सरेआम इंजेक्शन लगाते दिखे युवक

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jul, 2026 10:59 PM

punjab youths seen openly injecting themselves near former mla s office

महानगर में जानलेवा व खतरनाक सिंथेटिक नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं की एक और बेहद खौफनाक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सलेम टाबरी के बाद अब टिब्बा रोड पर पूर्व कांग्रेसी विधायक के दफ्तर के बिल्कुल सामने सरेबाजार कुछ युवक जॉबी नशे की ओवरडोज के कारण...

लुधियाना  (राज) : महानगर में जानलेवा व खतरनाक सिंथेटिक नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं की एक और बेहद खौफनाक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सलेम टाबरी के बाद अब टिब्बा रोड पर पूर्व कांग्रेसी विधायक के दफ्तर के बिल्कुल सामने सरेबाजार कुछ युवक जॉबी नशे की ओवरडोज के कारण बेसुध होकर सरेआम नशा करते और इंजेक्शन लगाते नजर आए। पास से गुजर रहे एक युवक ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जहां युवक नशा कर रहे थे, वहां से चंद कदमां की दूरी पर पुलिस भी मौजूद थी। जिन्होने इन हरकतों को पुरी तरह अंनदेखा किया हुआ था।

 कोई हवा में झूल रहा था, तो कोई जांघ पर लगा रहा था इंजेक्शन :

वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन से चार युवक सडक़ पर पुल के नीचे नशे की ओवरडोज में अजीबो-गरीब हरकतें कर रहे थे। वे नशे के असर से पूरी तरह सुध-बुध खो चुके थे और इधर-उधर गिरते-पड़ते नजर आ रहे थे। हद तो तब हो गई जब उनसे कुछ ही दूरी पर एक युवक सरेआम अपनी जांघ पर नशे का इंजेक्शन ठोक रहा था, जबकि दूसरा युवक राहगीरों की भीड़ के बीच बेखौफ होकर अपनी बाजू पर नशे का टीका लगा रहा था।

पुलिस नाके के चंद कदमों की दूरी पर खुला खेल :

यह पूरा इलाका हलाक पूर्वी के थाना टिब्बा के अंतर्गत आता है। सबसे हैरानी और चिंताजनक बात यह रही कि जहां ये नशेड़ी खुलेआम खुद को इंजेक्शन लगा रहे थे, वहां से महज चंद कदमों की दूरी पर पुलिस का पक्का नाका भी लगा हुआ था। इसके बावजूद नशेडिय़ों में खाकी का रत्ती भर भी खौफ दिखाई नहीं दिया। वीडियो बनाते समय भी वहां से कुछ दूरी पर पुलिस मुलाजिम मौजूद थे। मगर उन्होने इसे अनदेखा किया हुआ था। इसके अलावा इन जगहों पर राजनीतिक दलों में सोशल मीडिया पर कई वीडियों डाली थी जिसमें वह नशेडि़य़ों को भगाते नजर आते रहे है। लेकिन, बावजूद इसके फिर भी नशे का काला कारोबार धडल्ले से चलता नजर आ रहा है।

नशेड़ी के खुलासे, ताजपुर रोड पर सरेआम बिक रहा नशा, पुलिस की मिलीभगत :

मौके पर जब एक नशेड़ी युवक से बातचीत की गई, तो उसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए। जब उससे पूछा गया कि नशा कहां से मिलता है, तो उसने सीधे तौर पर कहा कि नशा सरेआम बिक रहा है और ताजपुर रोड से जब मर्जी जाकर नशा खरीदा जा सकता है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस की सांठगांठ और मिलीभगत से ही नशा तस्कर अपना नेटवर्क चला रहे हैं। अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए युवक ने रोते हुए कहा, मैं इस दलदल से निकल कर नशा छोडऩा चाहता हूं, लेकिन छोड़ नहीं पा रहा। दिनभर जितना भी कमाता हूं, सब नशे में उड़ जाता है और घर पर एक रुपया भी खर्चा नहीं दे पाता। पीडि़त युवक ने पुलिस प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराकर उसका नशा छुड़वाया जाए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!