Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2026 01:37 PM

इलाके में बेखौफ घूम रहे झपटमारों ने एक बार फिर राह चलती महिला को निशाना बनाया है।
लुधियाना (राज): इलाके में बेखौफ घूम रहे झपटमारों ने एक बार फिर राह चलती महिला को निशाना बनाया है। डहलो बस स्टैंड से पैदल घर लौट रही महिला से एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लुटेरा झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनकर हवा में गायब हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना डेहलों की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयानों में आकृति चौधरी ने बताया कि बीती 30 जुलाई को वह देहालो बस स्टैंड से अपने घर पैदल जा रही थी। रास्ते में जब वह सुनसान मोड़ के पास पहुंची, तो पीछे से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर एक अज्ञात युवक आया। आरोपी ने पास आते ही उस के हाथ पर झपट्टा मारा और उसका मोबाइल जबरन छीन लिया। इससे पहले कि पीड़िता शोर मचाती या किसी की मदद लेती, आरोपी तेज रफ्तार बाइक पर मौके से रफूचक्कर हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देहालो बस स्टैंड और आसपास के मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध बाइक और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here