लुधियाना: एससीडी सरकारी कॉलेज में बनेगा पंजाब का पहला इंडोर वॉलीबॉल हॉल, शुरू हुआ निर्माण कार्य

Edited By Kalash,Updated: 28 Jul, 2026 11:49 AM

ludhiana punjab first indoor volleyball hall

सतीश चंद्र धवन (एससीडी) सरकारी कॉलेज के खेल इतिहास में एक नया चैप्टर शामिल हो गया है।

लुधियाना (विक्की): सतीश चंद्र धवन (एससीडी) सरकारी कॉलेज के खेल इतिहास में एक नया चैप्टर शामिल हो गया है। कॉलेज में प्रस्तावित इंडोर वॉलीबॉल ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य का पहला पत्थर रखकर आधिकारिक शुरुआत की गई।

इस अवसर पर प्रिं. प्रोफेसर (डॉ.) गुरशरण जीत सिंह संधू, प्रो. कुलवंत सिंह (प्रमुख, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग), डॉ. सुलभा जिंदल, जसदेव सिंह सेखों (जोनल कमिश्नर, नगर निगम), जिला खेल अफसर मंदीप कौशल, कपिल सेठ, ब्रिज भूषण गोयल, सोनिया, जे.ई. (पीडब्ल्यूडी) जपनीत सिंह, आदित्य यादव (डी.डी.ओ., डिप्टी कमिश्नर दफ्तर) और प्रोजेक्ट के ठेकेदार पंकज अरोड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे। लगभग ₹3.60 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पंजाब का पहला समर्पित सरकारी इंडोर वॉलीबॉल हॉल होगा। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि विश्व स्तरीय इंडोर वॉलीबॉल सुविधा की मांग अब साकार होने जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार होने वाला यह ऑडिटोरियम कॉलेज के विद्यार्थियों और शहर के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को मॉडर्न ट्रेनिंग देगा, जिससे उन्हें प्रैक्टिस के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। यह ऐतिहासिक प्रोजेक्ट लुधियाना को देश के प्रमुख वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर के रूप में स्थापित करेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!