LADC विवाद ने पकड़ा तूल! पंजाब में वकीलों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jul, 2026 07:06 PM

ladc dispute escalates lawyers in punjab announce hunger strike

पंजाब भर में LADC (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) नीति के विरोध में चल रहा वकीलों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जॉइंट एक्शन कमेटी (JAC) के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन, लुधियाना ने सोमवार, 27 जुलाई को जिला न्यायालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम...

लुधियाना (मेहरा): पंजाब भर में LADC (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) नीति के विरोध में चल रहा वकीलों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जॉइंट एक्शन कमेटी (JAC) के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन, लुधियाना ने सोमवार, 27 जुलाई को जिला न्यायालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सामूहिक शांतिपूर्ण भूख हड़ताल आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस भूख हड़ताल में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित 89 अधिवक्ता स्वेच्छा से भाग लेंगे।

बार एसोसिएशन के अनुसार यह आंदोलन कानूनी पेशे की स्वतंत्रता, गरिमा और आम नागरिकों के न्याय तक प्रभावी एवं सुलभ पहुंच को बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि LADC नीति के विरोध में प्रदेश भर के अधिवक्ता पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं और सोमवार को होने वाली सामूहिक भूख हड़ताल इसी आंदोलन का महत्वपूर्ण चरण होगी।

भूख हड़ताल में जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट गगनदीप सिंह बेदी, वित्त सचिव एडवोकेट मयंक चोपड़ा तथा संयुक्त सचिव एडवोकेट रचिन सोनी के अलावा वरिष्ठ, युवा एवं महिला अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या शामिल होगी। इससे यह स्पष्ट होता है कि बार के सभी वर्ग आंदोलन के समर्थन में एकजुट हैं।

भूख हड़ताल पर बैठने वाले अधिवक्ताओं में गगनदीप सिंह बेदी, मयंक चोपड़ा, रचिन सोनी, मणि दुआ, रमन अड्डीवाल, जसबीर सिंह, समर शर्मा, प्रिंस अरोड़ा, अमनदीप भनोट, दलीप गर्ग, टिंकल, कुलदीप सिंह, पवन शर्मा, के.एल. कोचर, अशोक मित्तू, राकेश सभरवाल, अमरीक सिंह, सिकंदर सिंह, राजीव वर्मा, गुरदीप सिंह सल्ह, हरिओम जिंदल, मेहताब, राकेश भाटिया, अमित सूद, अमन शर्मा, अभिषेक शर्मा, चरणजीत कौर सेखों, कोमल शर्मा, गुरिंदरपाल सिंह, जतिंदर कुमार, सुनीता, राजन शारदा, किरपाल सिंह सैनी, जसविंदर सिंह, दविंदर सिंह बिजियाना, बॉबी कुमार, वारुल जैन, सुखविंदर भूमला, गुरप्रीत सिंह कालेर, वीना भारद्वाज, आशु महना, सज्जन कुमार, नीना गुप्ता, शरणजीत सिंह, सैमुअल भट्टी, अमित वर्मा, सनी शर्मा, हरविंदर सिंह, हैरी, डेज़ी सिंगला, मनिंदर सिंह, तरनप्रीत सिंह काहलों, मोहम्मद मुबारक हुसैन, नीरू, राहुल कपूर, करण वर्मा, मोना मल्होत्रा, सुनील श्रीवास्तव, देशराज सिंह, जगदीश चंद, राजेश्वर सिंह रंधावा, परमजीत कौर, अमनदीप कौर, अनु, सुनीता गोयल, रजनी, हरदीप कौर, अर्पणा शर्मा, मनप्रीत कौर, राकेश शर्मा, हरबंस कौर, कपिल गर्ग, परमेश, प्रीति, जीवन रावत, एस.के. लड्डी, अतुल कश्यप, हरजीत कौर, नीतू, गुरकिरत सिंह, गुरसेवक, विशाल कोहली, दीपक चड्ढा, मनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, अमित कल्याण, जतिंदर अरोड़ा, हरसिमर चड्ढा तथा कमलदीप सिंह शामिल हैं।

जिला बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं, बार एसोसिएशनों, सामाजिक संगठनों, न्यायप्रिय नागरिकों और आम जनता से इस शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को नैतिक समर्थन देने की अपील की है। एसोसिएशन का कहना है कि यह संघर्ष केवल अधिवक्ताओं के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की न्याय व्यवस्था की स्वतंत्रता और प्रत्येक नागरिक के न्याय पाने के अधिकार की रक्षा का संघर्ष है। साथ ही, आंदोलन के तहत ‘नो वर्क’ भी पूर्ववत जारी रहेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!