LADC नीति के विरोध में आंदोलन और तेज, भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Edited By Kalash,Updated: 22 Jul, 2026 12:07 PM

protest against ladc policy intensifies

लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में पंजाब बार एसोसिएशनों की जॉइंट एक्शन कमेटी (JAC) के आह्वान पर वकीलों का आंदोलन बुधवार को भी जारी है।

लुधियाना (मेहरा): लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में पंजाब बार एसोसिएशनों की जॉइंट एक्शन कमेटी (JAC) के आह्वान पर वकीलों का आंदोलन बुधवार को भी जारी है। जिला अदालतों में ‘नो वर्क’ पूरी तरह प्रभावी है, जबकि सीजेएम कोर्ट के नजदीक चैंबर कॉम्प्लेक्स में क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। कार्यकारिणी सदस्यों सहित 15 से अधिक वकील भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बड़ी संख्या में वकील पूरे दिन धरना स्थल पर डटे हैं और LADC नीति के विरोध में जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। ‘नो वर्क’ के चलते जिला अदालतों का कामकाज पूरी तरह ठप्प है। अधिकांश मामलों की सुनवाई स्थगित करनी पड़ रही है और अदालत परिसर में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हैं।

जॉइंट एक्शन कमेटी के निर्णय के अनुसार LADC नीति वापस होने तक पूरे पंजाब में ‘नो वर्क’ जारी रहेगा। इसके साथ ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन तथा बाद में नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के निकट धरना और भूख हड़ताल भी आयोजित की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, लुधियाना के प्रधान विपिन सग्गर ने कहा कि जब तक वकीलों की मांगों पर लिखित एवं संतोषजनक समाधान नहीं मिलता, तब तक ‘नो वर्क’, भूख हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।

बार एसोसिएशन के सचिव हिमांशु वालिया ने कहा कि यह संघर्ष वकीलों के अधिकारों और बार एसोसिएशनों की स्वायत्तता की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि पूरा वकील समुदाय एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ा रहा है और आगामी सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार एसोसिएशन के निर्देशों की अवहेलना करने वाले वकीलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!