विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, एक लाख की पहली किस्त लेते DC ऑफिस की महिला कर्मचारी रंगे हाथ काबू

Edited By Urmila,Updated: 05 Aug, 2026 03:28 PM

big trap of vigilance

विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली में कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर (डी.सी.) कार्यालय की आर.आई.ए. शाखा में तैनात वरिष्ठ सहायक (क्लर्क) भूपिंदर कौर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मोहाली (संदीप): विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली में कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर (डी.सी.) कार्यालय की आर.आई.ए. शाखा में तैनात वरिष्ठ सहायक (क्लर्क) भूपिंदर कौर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला कर्मचारी पर शिकायतकर्ता से प्लॉट दिलाने के बदले कुल आठ लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। फिलहाल एक लाख रुपए की पहली किस्त लेते समय उसे ट्रैप के दौरान काबू किया गया। विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड-1 के अनुसार कार्रवाई गुरदासपुर जिले के बटाला क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रभजीत सिंह की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सैक्टर-111/112 स्थित स्काई रॉक वैल्फेयर सोसायटी में नीलामी के जरिए प्लॉट दिलाने के एवज में भूपिंदर कौर ने उससे आठ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपए देने के लिए उसे बुलाया।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने आरोपों की प्राथमिक जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी को एक लाख रुपए दिए। जैसे ही भूपिंदर कौर ने रिश्वत की रकम ली तो विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो, फ्लाइंग स्क्वायड-1, मोहाली में मामला दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!