Independence Day: 15 अगस्त को जालंधर में Traffic Divert, जानें पूरा Route Plan

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2026 06:27 PM

independence day route plan

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के ट्रैफिक विंग ने 15 अगस्त

जालंधर(जसप्रीत): स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के ट्रैफिक विंग ने 15 अगस्त के लिए विशेष ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। ट्रैफिक प्लान के अनुसार शनिवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के कई प्रमुख रास्तों पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी रूट मैप में कुछ मार्गों को सामान्य वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है, जबकि अन्य रास्तों पर दोनों तरफ से सामान्य ट्रैफिक की आवाजाही जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट प्लान का ध्यान रखें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

PunjabKesari, independence-day-route-plan

डायवर्जन प्वाइंट
समरा चौक से नकोदर-मोगा साइड जाने के लिए
टी-प्वाइंट नकोदर रोड से मिल्कबार चौक की ओर भारी वाहनों की एंट्री बंद।
नकोदर चौक से गुरु नानक मिशन चौक की ओर आने की मनाही।
टी-प्वाइंट ए.पी.जे. कॉलेज से चुन्न-मुन्न चौक की ओर आने की मनाही।
मसंद चौक से मिल्कबार चौक की ओर भारी वाहनों की आवाजाही बंद।
गीता मंदिर ट्रैफिक सिग्नल से चुन्न-मुन्न चौक की ओर आने की मनाही।
मोड़ प्रतापपुरा नकोदर रोड से सी.टी. इंस्टिट्यूट – अर्बन एस्टेट – कूल रोड – समरा चौक तक का मार्ग।

डायवर्ट ट्रैफिक
सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: जालंधर बस स्टैंड/शहर से कपूरथला आने-जाने वाली बसें और भारी वाहन पी.ए.पी. चौक – करतारपुर रूट का उपयोग करेंगे।
सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: जालंधर बस स्टैंड/शहर से नकोदर–शाहकोट जाने वाले हल्के वाहन बस स्टैंड – समरा चौक – कूल रोड – अर्बन एस्टेट फेज-2 – सी.टी. इंस्टिट्यूट, वाया गांव प्रतापपुरा मार्ग का उपयोग करेंगे। वडाला चौक – रविदास चौक मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: जालंधर बस स्टैंड से नकोदर–शाहकोट–मोगा जाने वाली बसें पी.ए.पी. चौक – रामामंडी चौक – मैकडोनाल्ड – जमशेर बाइपास से होकर जाएंगी।

पार्किंग व्यवस्था
1. बस पार्किंग:मिल्कबार चौक से टी-प्वाइंट नकोदर रोड तक सड़क के दोनों ओर।
सिटी अस्पताल चौक से गीता मंदिर चौक तक सड़क के दोनों ओर।

2. कार पार्किंग:
मिल्कबार चौक से मसंद चौक डेरा सतगुरु रोड तक सड़क के दोनों ओर।
मसंद चौक से गीता मंदिर चौक तक सड़क के दोनों ओर।
मिल्कबार चौक से मुड़कर रेड क्रॉस भवन तक।

3. दोपहिया वाहन पार्किंग:
सिटी अस्पताल चौक से जवाहर नगर मार्केट तक सड़क के दोनों ओर।

4. प्रेस पार्किंग:
टैंकी वाली गली, स्टेडियम के पीछे की ओर।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!