त्योहारों पर यात्रियों के लिए रेलवे का तोहफा, इस Route पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Edited By Vatika,Updated: 26 Sep, 2026 02:15 PM

railway special train

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलगाड़ी

अमृतसर (जशन) : रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलगाड़ी नंबर 05006/05005 जालंधर सिटी-बढ़नी-जालंधर सिटी अनारक्षित स्पैशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनारक्षित स्पैशल ट्रेन 05006 जालंधर सिटी से बढ़नी के लिए दिनांक 08.10.2026 से 26.11.2026 (08 ट्रिप) तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह अनारक्षित स्पैशल रेलगाड़ी 05006 जालंधर सिटी से सुबह 10:50 बजे प्रस्थान करके लगभग 18 घंटे बाद सुबह 04:45 बजे बढ़नी पहुंचेगी। अनारक्षित स्पैशल ट्रेन 05005 बढ़नी से जालंधर सिटी के लिए दिनांक 07.10.2026 से 25.11.2026 (08 ट्रिप) तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह अनारक्षित स्पैशल रेलगाड़ी 05005 बढ़नी से दोपहर 15:10 बजे प्रस्थान करके लगभग 17 घंटे बाद सुबह 08:30 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी।

उक्त रेलगाड़ी का स्टापेज ढंडारी कलां, अम्बाला छावनी, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रखा गया है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!