जालंधर में नामी कार डीलर गिरफ्तार, NRI को थमा दी फर्जी RC, जानें कैसे हुआ खुलासा

Edited By Urmila,Updated: 27 Sep, 2026 10:57 AM

car dealer fraud exposed in jalandhar

थाना 3 की पुलिस ने 35 लाख रुपए की ठगी के केस में मिलाप चौक रोड पर पहलवान की चक्की के सामने स्थित नारंग मोटर्स के मालिक सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है।

जालंधर : थाना 3 की पुलिस ने 35 लाख रुपए की ठगी के केस में मिलाप चौक रोड पर पहलवान की चक्की के सामने स्थित नारंग मोटर्स के मालिक सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। यह केस जून 2024 को दर्ज हुआ था लेकिन उसकी गिरफ्तारी अब जाकर हुई है। आरोप है कि नारंग मोटर्स के मालिक ने अपने एन.आर.आई. ग्राहक को किसी अन्य कार डीलर से इंडेवर गाड़ी दिला कर उसे पैसे नहीं दिए और ग्राहक को फर्जी आर.सी. की कापी दे दी थी। गाड़ी विवादित होने के कारण जब एन.आर.आई. ने गाड़ी बेचनी चाही तो नारंग मोटर्स के मालिक की ठगी का खुलासा हो गया।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफ.आई.आर. नंबर 25 तिथि 25 जून 2024 धारा 406, 420 के अनुसार अजाद मोहम्मद निवासी गांव भतीजा नुस्सी (मकसूदां) हाल निवासी इटली ने पुलिस को बयान दिए थे कि उसने इंडेवर गाड़ी नारंग मोटर्स के मालिक सतीश कुमार पुत्र ध्यान चंद निवासी न्यू सराज गंज से 35 लाख रुपए में 1 नवंबर 2023 को कैश खरीदी थी। आरोप है कि उसके पास पैसे की रसीदें और सभी दस्तावेज थे लेकिन सतीश ने उसे आर.सी. नहीं दी। बार-बार आर.सी. मांगने पर सतीश ने पहले तो झूठ कहा कि आर.सी. से लोन हटवाने के लिए के लिए उसे भेजा गया, लेकिन बाद में उसने दबाव डालने पर आर.सी. दे दी।

अजाद ने कहा कि जब उसने आर.सी. चैक करवाई तो वह फर्जी निकली। पीड़ित अजाद के अनुसार उसने 12 जनवरी 2024 को वापस इटली लौटना था जिसके चलते अपने दोस्त रोहित बहल को गाड़ी बेचने थी। रोहित ने कुछ कार डीलरों से संपंर्क किया। कुछ समय बाद कार देखने के लिए कुछ लोग आए जिन्होंने गाड़ी की ट्राई लेनी चाही और रोहित को भी अपने साथ ले गए। बाद में पता लगा कि उक्त गाड़ी लोगों में शामिल एक कार डीलर की है, जो धोखे से नारंग मोटर्स के मालिक को बिकवा दी और कार डीलर को पैसे नहीं दिए।

रोहित ने सारी घटना की जानकारी आजाद मोहम्मद को दी जिसके बाद उसने सतीश से बात की तो पहले तो वह 35 लाख रुपए वापस लौटाने की बातें करने लगे और फिर आत्महत्या करके आजाद को झूठे केस में फंसाने की धमकियां देने लगा। आजाद ने इस संबंधी पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस जांच में इंडेवर गाड़ी के असली मालिक कार डीलर भी जांच में शामिल हुए सतीश द्वारा की ठगी की पोल खुल गई। थाना तीन में सतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। थाना तीन के प्रभारी जगदीश लाल ने बताया कि सतीश कुमार को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!