Ludhiana: काम से लौटे युवक की पैरों तले खिसकी जमीन, कमरे का मंजर उड़े होश

Edited By Kamini,Updated: 04 Jul, 2026 05:41 PM

theft in a locked room in ludhiana

थाना डिवीजन नंबर-6 के अधीन आती पुलिस चौकी शेरपुर के इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

लुधियाना (राज) : थाना डिवीजन नंबर-6 के अधीन आती पुलिस चौकी शेरपुर के इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। यहां एक बंद कमरे को निशाना बनाते हुए अज्ञात शातिर चोरों ने बंद कमरे के ताले तोड़कर हजारों की नकदी, घरेलू सामान और बेहद जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई जब कमरे का मालिक अपने काम पर गया हुआ था। पीड़ित ने मामले की शिकायत तुरंत स्थानीय चौकी शेरपुर की पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बाबू राम ने बताया कि वह रोजमर्रा की तरह अपने कमरे को ताला लगाकर काम पर गया हुआ था। जब वह काम खत्म करके वापस अपने घर लौटा, तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था और कुंडी कटी पड़ी थी। जब उसने घबराकर कमरे के भीतर कदम रखा, तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। चोर कमरे के भीतर दाखिल होकर बड़े आराम से पूरी छानबीन करके उसका कीमती सामान समेट ले गए। चोर घर से एक सिलेंडर, 15 हजार कैश, कपड़े वाला बैग उड़ा ले गए, उसके बैग में जरूरी दस्तावेज थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!