लुधियाना में दिनदहाड़े किडनैपिंग! पार्सल देने गए युवक का मुंह बांधकर ले गए, तेजधार हथियारों से किया हमला

Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2026 11:42 AM

crime and kidnaping in ludhiana

डाकघर पार्सल देने गए एक युवक को जबरन अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने और जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): डाकघर पार्सल देने गए एक युवक को जबरन अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने और जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर थाना डाबा की पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों और उनके 2-3 अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता सनी ने बताया कि बीती 21 जुलाई को वह अपने मोटरसाइकिल पर पार्सल देने के लिए गांव लोहारा स्थित डाकघर के पास गया था। इसी दौरान आरोपी राज, यूवी, शच्चू, पीयूष भल्ला, जोत, मिट्ठू, रणबीर, अजय, ऋषि और उनके 2-3 अज्ञात साथियों ने उसे घेर लिया।आरोपियों ने अचानक उसके मुंह पर कपड़ा डालकर उसका मुंह और हाथ जबरन बांध दिए और उसे अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां पहुंचकर आरोपियों ने उसके मुंह से कपड़ा हटाया, तो सामने राज और उसके उक्त साथी खड़े थे। आरोपियों के हाथों में लोहे/लकड़ी के टोके और कही के दस्ते पकड़े हुए थे। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर जानलेवा हमला बोल दिया और तेजधार हथियारों से उसकी जमकर मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गंभीर हालत में पीड़ित ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचित किया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी राज, यूवी, शच्चू, पीयूष भल्ला, जोत, मिट्ठू, रणबीर, अजय, ऋषि और 2-3 अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकियां देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!