मामूली बहस ने लिया खूनी रूप ! युवक को घेरकर तेजधार हथियारों से किया हमला

Edited By Urmila,Updated: 26 Jul, 2026 08:58 AM

the young man was surrounded and left bloodied by sharp edged weapons

काम के दौरान हुई एक मामूली सी बहस का बदला लेने के लिए बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।

लुधियाना (राज): काम के दौरान हुई एक मामूली सी बहस का बदला लेने के लिए बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। रंजिश रखते हुए हमलावरों ने पहले पीड़ित को बात करने और मामला सुलझाने के बहाने 100 फुटी रोड पर बुलाया और फिर घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।

पीड़ित संगीत पाल ने बताया कि वह थाना 7 के पास स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल में काम करता है। रोजमर्रा की तरह वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था, तभी किसी बात को लेकर रणबीर नाम के व्यक्ति के साथ उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। उस वक्त तो मामला शांत हो गया, लेकिन रणबीर के दिमाग में रंजिश चल रही थी। घटना के कुछ देर बाद रणबीर ने संगीत पाल को फोन कर बात सुलझाने के बहाने 100 फीट रोड पर मिलने के लिए बुलाया। संगीत पाल बिना किसी शक के जैसे ही 100 फीट रोड पर पहुंचा, तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे रणबीर और उसके 5 से 7 साथियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि संगीत कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में संगीत के सिर और बाजू पर गहरे कट लगे हैं और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल संगीत पाल को इलाज के लिए सी.एम.सी. अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर और बाजुओं पर गहरे घाव होने के कारण टांके लगाए गए हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने आरोपी रणबीर और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!