नगर निगम लुधियाना में जोरदार हंगामा, अकाली पार्षद ने SE के साथ की हाथापाई

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Jun, 2026 03:49 PM

akali councilor slapped se in mc ludhiana

जानकारी के अनुसार पार्षद कमल अरोड़ा अपने वार्ड नंबर 20 के विकास कार्यों संबंधी निगम ऑफिस गए थे

लुधियाना(हितेश): नगर निगम लुधियाना जोन बी के ऑफिस में जोरदार हंगामा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार अकाली पार्षद कमल अरोड़ा की नगर निगम के एस.ई. प्रवीण सिंगला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद उनकी मौके पर हाथापाई भी हो गई। इसके बाद निगम में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार पार्षद कमल अरोड़ा अपने वार्ड नंबर 20 के विकास कार्यों संबंधी निगम ऑफिस गए थे जहां उनकी एस.ई. प्रवीण सिंगला के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान पार्षद द्वारा एस.ई. प्रवीण सिंगला पर हमला करने और हाथापाई होने की भी सूचना मिली है। यह भी बताया जा रहा है कि पार्षद कमल अरोड़ा ने प्रवीण सिंगला को थप्पड़ मारा है।

इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी इस बात का विरोध कर रहे हैं। उक्त मामला राजनीतिक रूप भी ले सकता है और कर्मचारी इस घटना के विरोध में हड़ताल भी कर सकते हैं। इस समय नगर निगम में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!