Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2026 09:04 AM

नगर निगम जोन-बी दफ्तर में शिरोमणि अकाली दल के पार्षद चतरवीर सिंह उर्फ कमल अरोड़ा ने अपनी दबंगई
लुधियाना (राज): नगर निगम जोन-बी दफ्तर में शिरोमणि अकाली दल के पार्षद चतरवीर सिंह उर्फ कमल अरोड़ा ने अपनी दबंगई दिखाते हुए सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रवीन सिंगला पर हाथ उठा दिया और उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। उक्त मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह पूरी घटना बीती 10 जून की है। जब पार्षद निगम ऑफिस किसी काम के लिए गया था। तब उसकी किसी बात को लेकर SC परवीन के साथ बहस हुई और उसने SC से मारपीट करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद इस बदसलूकी से आहत एसई प्रवीन सिंगला ने तुरंत मामले की लिखित शिकायत नगर निगम कमिश्नर को सौंपी। मामले की गंभीरता और सरकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के सम्मान को देखते हुए शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी गई।
फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर तीन में आरोपी शिअद पार्षद कमल अरोड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नए कानून भारतीय न्याय संहिता के तहत कड़ा रुख अपनाते हुए पार्षद के खिलाफ धारा 221, 132, 324(4), 352, 351(2) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की अगली जांच में जुट गई है, लेकिन इस घटना ने सियासी गलियारों और प्रशासनिक हल्के में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।