शॉर्ट्स पहनकर Golden Temple पहुंचे विदेशी पर्यटक, गेट पर रोका गया; VIDEO वायरल

Edited By Vatika,Updated: 07 Jul, 2026 04:10 PM

amritsar viral

श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अमृतसर: श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक विदेशी जोड़ा शॉर्ट्स पहनकर माथा टेकने पहुंचा, लेकिन प्रवेश द्वार पर मौजूद सेवादार द्वारा उन्हें गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा का हवाला देते हुए रोक लिया गया। 

गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि गेट पर मौजूद एक सिख सेवादार विदेशी जोड़े को शांतिपूर्वक गुरुद्वारा साहिब के ड्रेस कोड और मर्यादा के बारे में समझाते हैं। वह बताते हैं कि गुरुद्वारा साहिब में शॉर्ट्स पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं है और सभी श्रद्धालुओं के लिए पूरे कपड़े पहनना अनिवार्य है। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। इस दौरान विदेशी महिला ने पूछा कि क्या यही नियम उसके साथी पर भी लागू होता है।

नियम सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए समान
इस पर सेवादार ने बताया कि यह नियम सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर समान रूप से लागू होता है, चाहे वे किसी भी देश या धर्म के हों। उन्होंने दोनों को पास के बाजार से पायजामा या पूरे कपड़े खरीदकर आने की सलाह दी, जिस पर विदेशी महिला सहमत हो गई। गौरतलब है कि श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में पहले से ही सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि शॉर्ट्स, कैपरी, मिनी स्कर्ट, टोपी और मोजे पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं है। श्रद्धालुओं से सिर ढककर और पूरे वस्त्र पहनकर ही गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करने की अपील की जाती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!