Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jun, 2026 11:17 PM

सेक्टर-32 में पिस्तौल की नोक पर युवक के कथित अपहरण के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि कथित रूप से अगवा किया गया युवक शुभम भी गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
लुधियाना: सेक्टर-32 में पिस्तौल की नोक पर युवक के कथित अपहरण के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि कथित रूप से अगवा किया गया युवक शुभम भी गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुभम के कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्तौल भी बरामद की है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शुभम के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना किसी अपहरण की साजिश नहीं, बल्कि दो गुटों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश का नतीजा थी। करीब 12 से 15 युवक आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई।
जांच में पता चला कि कथित रूप से अगवा किया गया युवक शुभम भी गोलीबारी में शामिल था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शुभम के खिलाफ पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद दूसरे पक्ष के युवक शुभम को अगवा कर अपने साथ ले गए थे और बाद में उसे पीएयू के पास छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शुभम, उस पर हमला करने वाले 4 नामजद आरोपियों और 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।