लुधियाना में 3 दिन से खड़ी लावारिस हालत में कार, दहशत में इलाके के लोग

Edited By Urmila,Updated: 24 Jun, 2026 04:03 PM

atmosphere of panic caused by an abandoned car

रानी माधोपुरी गली नंबर 3 में एक लावारिस खड़ी कार से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

लुधियाना (तरुण) : पुरानी माधोपुरी गली नंबर 3 में एक लावारिस खड़ी कार से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।  इलाका निवासियों ने थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को सूचना दी। परंतु 3 दिन बीत जाने के बावजूद कार जस की तस नहीं हुई वहीं की वहीं खड़ी है। जिस कारण यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है। पुलिस को जानकारी उपल्बध करवाने के बावजूद कोई कारवाई न होने के कारण इलाका निवासी भारी रोष में है।

Abandoned Car Ludhiana

इलाका निवासी रजिन्द्र कुमार का कहना है कि रविवार देर रात को एक होंडा सिटी कार क्षतिग्रस्त हालत में कोई अज्ञात गली नंबर 3 में  खड़ी कर गया। सुबह जब वे बाहर आए और संदिगध हालत में क्षतिग्रस्त कार को खड़ा देख कर इलाका निवासी खौफ में आ गए।  निवासी रमन चोपड़ा का कहना है कि कार में बम ,नशा इत्यादि कुछ भी हो सकता है। जिस कारण इलाका निवासी खौफ में है। कोई बड़ी वारदात घटित हो उससे पहले ही पुलिस को तुरंत अज्ञात कार चालक के खिलाफ कारवाई करनी चाहिए।

Abandoned Car

निवासी करन बावा का कहना है कि जहां कार खड़ी है । वहां आवाजाही काफी प्रभावित हुई है। गली के दोनों तरफ के रास्ते बंद हो चुके है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के कानों तक जूं नही रेंगी है। वही सूत्रों के अनुसार कार पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगी है। जो कि किसी निकट के ही चौंक सैदा इलाके के रहने वाले व्यक्ति की बताई जा रही है। परंतु इलाका निवासी उस व्यक्ति से अनभिज्ञ है। इलाका निवसायों ने तुरंत कारवाई की मांग की है। इस संबधी थाना प्रभारी गुरजीत सिंह का कहना है कि कार के मालिक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। जल्द ही इलाका निवासियों की सामस्या को हल कर दिया जायेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!