लुधियाना में तेज रफ्तार कार का कहर, 2 लोगों को मारी टक्कर... Video Viral

Edited By Kamini,Updated: 20 Jun, 2026 02:50 PM

speeding car wreaks havoc in ludhiana

लुधियाना के इलाके में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है।

लुधियाना (तरुण) : लुधियाना के इलाके में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाके नीला झंडा गुरुदारा के निकट शुक्रवार रात्रि एक तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को क्रम अनुसार टक्कर मार दी। जिसमें एक साइकिल सवार अजय (21) के कमर और बाजू जबकि दूसरे दुकानदार खुर्शीद आलम (46) के सिर पर गहरी चोट लगी है।

दिल दहला देने वाली तेज रफ्तार कार की घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। सूचना मिलने के बाद इलाका PCR दस्ता और इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जेन कार इलाके के वाशिंग सेंटर में वाशिंग के लिए आई थी। सेंटर के मालिक ने कार को साइड लगाने के लिए 2 नाबलिग लड़को को चाबी दी। इसी बीच दोनों नाबालिग कार को लेकर सड़क पर घूमने निकल गए।

इस दौरान कार शहरी इलाके में काफी तेज रफ्तार में थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड 100 के करीब थी। नीला झंडा गुरुदारे के निकट कार ने पहले अजय को टक्कर मारी और बाद में इलाके के ही एक दुकानदार खुर्शीद आलम को टक्कर मार दी। दिल दहला देने वाली इस घटना से लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को निकट के ही अस्पताल पहुंचाया। जहां खुर्शीद के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण टांके लगे है जबिक अजय के कमर और बाजू पर गहरी चोटें आई है।

बताया जा रहा है कि, कार मनु नामक एक व्यक्ति की है, जिसने वाशिंग सेंटर पर साफ-सफाई के लिए दी थी। कार चलाने वाले नाबालिगों की उम्र करीब 15-16 वर्ष बताई जा रही है। इस सबंधी थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार को कब्जे में ले लिया है। चालक कार छोड़ फरार हो गए। फिलहाल इस सबंधी उन्हें अभी तक कोई लिखित शिकायत नही मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत कारवाई करेगी। घटना के वक्त कार की स्पीड काफी तेज थी। जिसे नाबालिग चला रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!