तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार Advocate को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Vatika,Updated: 29 Jun, 2026 10:04 AM

accident in ludhiana

महानगर में बेलगाम दौड़ रहे मौत के कमर्शियल वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है

लुधियाना(राज): महानगर में बेलगाम दौड़ रहे मौत के कमर्शियल वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा दर्दनाक सड़क हादसा चंडीगढ़ रोड पर सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक्टिवा सवार एडवोकेट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एडवोकेट गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिव प्रेम सिंह के रूप में हुई है, जो कोहाड़ा के रहने वाले थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, शिव प्रेम सिंह पेशे से एडवोकेट थे। घटना 27 जून की शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है, जब वह चंडीगढ़ रोड की ओर से अपनी एक्टिवा पर घर के लिए सब्जी लेकर लुधियाना लौट रहे थे और जंडियाली साइड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बेकाबू हरियाणा ट्रक के चालक ने लापरवाही और कतई कदर न करते हुए उनकी एक्टिवा को सीधे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही एडवोकेट सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

वारदात के संबंध में मृतक के बेटे लवदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर ने बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पिता को टक्कर मारी, जिससे उनकी जान चली गई। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक राजविंदर शर्मा, निवासी गांव अंधारी महाबलीपुर, थाना पालीगंज, जिला पटना (बिहार) के खिलाफ केस दर्ज कर है।  फिलहाल आरोपी ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!