Edited By Vatika,Updated: 01 Jul, 2026 09:17 AM

महानगर के फोकल प्वाइंट इलाके में रफ्तार के कहर ने एक और हंसते-खेलते परिवार के चिराग
लुधियाना, (राज): महानगर के फोकल प्वाइंट इलाके में रफ्तार के कहर ने एक और हंसते-खेलते परिवार के चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया। लक्की कॉम्प्लेक्स फेज-5 के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार एक 21 साल के मासूम युवक को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि वह सड़क पर गिर गया और कार उसके ऊपर से निकल गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस रूह कँपा देने वाले हादसे को मृतक के सगे मामा ने अपनी आँखों के सामने होते देखा, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता जयराम मसीह ने बताया कि वह और उनका 21 वर्षीय भांजा रोहित वह दोनों हरनाम नगर, मॉडल टाउन स्थित पैथ प्रो लैब में एक साथ काम करते हैं। बीते 29 जून को वे दोनों ढंडारी इलाके से सैंपल कलेक्ट करके वापस लैब की तरफ लौट रहे थे। भांजा रोहित अपने नए हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर उससे थोड़ा आगे-आगे चल रहा था।
जैसे ही वे फोकल प्वाइंट फेज-5 में लक्की कॉम्प्लेक्स के नजदीक पहुंचे, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए रोहित की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रोहित सड़क पर गिरा और कार का पहिया उसे बेरहमी से कुचलता हुआ ऊपर से निकल गया, जिससे रोहित की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक तरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।