तेज रफ्तार ट्राले ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौ+त; वारदात के बाद चालक वाहन समेत फरार

Edited By Vatika,Updated: 20 Jun, 2026 09:33 AM

ludhiana accident

महानगर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होने वाले सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

लुधियाना(राज): महानगर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होने वाले सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ड्यूटी पर जा रहे एक 47 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड को एक बेकाबू ट्राले ने बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपने ट्राले सहित मौके से फ़रार हो गया। मृतक की पहचान गुरजंट सिंह (पुत्र भूपिंदर सिंह) के रूप में हुई है।

पुलिस को दिए बयानों में मृतक के बेटे (शिकायतकर्ता) अर्शदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता गुरजंट सिंह 'मैकनो टेक फैकमिल पॉइंट'  नामक फैक्ट्री में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। बीती 18 जून को वे हमेशा की तरह घर से अपनी नाइट ड्यूटी के लिए निकले थे। अभी वे रास्ते में ही थे कि अचानक शिकायतकर्ता के मोबाइल पर किसी राहगीर का फोन आया। फोन करने वाले ने अत्यंत दुखद सूचना देते हुए बताया कि उसके पिता का गोयल हुंडई एजेंसी के बिल्कुल सामने एक भयानक एक्सीडेंट हो गया है। पिता के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक गई और बेटा बदहवास हालत में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके पिता गुरजंट सिंह को एक तेज रफ्तार ट्राले (नंबर PB05L-9533) के अज्ञात चालक ने अपनी चपेट में ले लिया था। आरोपी चालक बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार के साथ वाहन चला रहा था, जिसने सीधे गुरजंट सिंह को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे के कारण गुरजंट सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद आरोपी चालक ने इंसानियत को ताक पर रख दिया और तड़प रहे व्यक्ति की मदद करने के बजाय, वह अपने भारी-भरकम ट्राले समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही साहनेवाल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और हत्या जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा इलाके के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि फरार ट्राले और उसके चालक का जल्द से जल्द सुराग लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!