Ludhiana की सड़कों पर दौड़ रही 'मौत की रफ्तार'! अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला

Edited By Vatika,Updated: 08 Jun, 2026 09:15 AM

ldh accident

रफ्तार के कहर ने एक बार फिर हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ कर रख दी हैं। डेहलों इलाके के अंतर्गत आते

लुधियाना(राज): रफ्तार के कहर ने एक बार फिर हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ कर रख दी हैं। डेहलों इलाके के अंतर्गत आते गोपालपुर बस स्टैंड के पास एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने एक महिला को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना खौफनाक था कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वारदात के बाद आरोपी चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पति गुरमुख सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी बलजीत कौर उर्फ वावी बीती 6 जून को किसी काम से डेहलों आई हुई थी। इसी दौरान वह खुद भी अपने निजी कामकाज के सिलसिले में गोपालपुर बस स्टैंड की तरफ आ रहा था। जब वह बस स्टैंड के नजदीक सड़क पर पहुंचा, तो उसने देखा कि वहां लोगों की भारी भीड़ जमा थी और चीख-पुकार मची हुई थी। अनहोनी की आशंका के चलते जब उसने भीड़ के पास जाकर देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ी महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी बलजीत कौर उर्फ वावी थी, जिसके शरीर पर गंभीर चोटें लगी थीं और उसकी सांसें थम चुकी थीं। 

पति ने अपने स्तर पर जब वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की तो दिल दहला देने वाला सच सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए बलजीत कौर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलजीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और आरोपी चालक एक्सीडेंट के बाद वाहन समेत वहां से भागने में कामयाब रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!