Ludhiana में फिर धंसी सड़क, व्यस्त Main चौक पर हादसे का मंडराया खतरा

Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2026 03:28 PM

ludhiana main road

शहर में सड़कों के धंसने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता

लुधियाना(हितेश): शहर में सड़कों के धंसने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बुधवार को पुरानी कचहरी चौक के पास सड़क धंसने का एक और मामला सामने आया। फव्वारा चौक से कुछ दूरी पर स्थित इस व्यस्त इलाके में सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा पड़ गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

यह स्थान शहर के प्रमुख व्यावसायिक और कार्यालय क्षेत्रों में शामिल है, जहां नजदीक ही पवेलियन मॉल और LIC कार्यालय स्थित हैं। सड़क धंसने की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आए दिन सड़कें धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों की निगरानी कितनी प्रभावी है।

PunjabKesari
लोगों ने प्रशासन से सड़क धंसने के कारणों की जांच कराने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। शहरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। फिलहाल नगर निगम की ओर से गड्ढे को भरने और सड़क को सुरक्षित बनाने का काम जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!