जालंधर में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल! इलाकावासियों ने घेरा, भारी हंगामा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Jun, 2026 05:24 PM

uproar over religious conversion in jalandhar

शहर के मिट्ठू बस्ती स्थित गुरु अर्जुन नगर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब इलाके के लोगों ने एक घर में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा दो पक्ष...

जालंधर : शहर के मिट्ठू बस्ती स्थित गुरु अर्जुन नगर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब इलाके के लोगों ने एक घर में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर नारेबाजी और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

इलाका निवासियों ने आरोप कि ईसाई समुदाय से जुड़े कुछ लोग बीमारी से राहत, आर्थिक मदद और अन्य लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्थानीय निवासी लक्की सिंह ने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को पैसों का लालच देकर उनका धर्म बदलवाने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि गढ़शंकर से आई कुछ महिलाएं घर-घर जाकर गरीब व असहाय लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रही थीं। 

लोगों का यह भी आरोप है कि गढ़शंकर से महिलाओं को बुलाकर घर के अंदर प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी, जिसके जरिए धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसी बात को लेकर इलाके के लोगों में भारी रोष देखने को मिला। मौके पर एक तरफ क्रिश्चियन समुदाय के समर्थन में नारे लगे, तो दूसरी ओर सिख समुदाय के लोग अपने धार्मिक जयकारे लगाते नजर आए।

वहीं दूसरी तरफ घर के मालिक अवतार सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उनका कहना है कि उनके घर में केवल पाठ-पूजा और प्रार्थना की जा रही थी। उन्होंने कहा कि किसी को भी उनके घर आने से नहीं रोका गया और गढ़शंकर से आई महिलाएं केवल प्रार्थना में शामिल होने पहुंची थीं। अवतार सिंह ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को पैसे या दबाव के जरिए धर्म परिवर्तन करवाया गया है, तो उसे सामने लाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की कोशिश भी की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!