Ludhiana में शादी का झांसा देकर युवती से Rape, हैरत में डाल देगा मामला

Edited By Vatika,Updated: 26 May, 2026 02:47 PM

rape with ludhiana

शादी का झांसा देकर आबरू से खेलने का एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है।

लुधियाना(राज): शादी का झांसा देकर आबरू से खेलने का एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक दूर के रिश्तेदार ने ही घर में अकेली रह रही युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने न सिर्फ एक बार बल्कि बार-बार पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी अंकित गौतम पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि साल 2022 में उसकी दूर की रिश्तेदारी में लगने वाला अंकित गौतम नाम का लड़का अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। रिश्तेदार होने के नाते परिवार के लोग भी उस पर पूरा भरोसा करते थे। एक दिन जब पीड़िता घर में बिल्कुल अकेली थी, तो आरोपी अंकित उसके घर आ धमका। सूना घर देखकर उसकी नीयत डोल गई। आरोपी जबरन पीड़िता को खींचकर कमरे के अंदर ले गया और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के महज 4-5 दिन बाद आरोपी दोबारा उसके घर आया और डरा-धमकाकर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और लोक-लाज का हवाला दिया, तो शातिर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। आरोपी ने वादा किया कि वह उससे शादी रचाएगा। इसी शादी का झांसा देकर वह लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा और उसकी जिंदगी से खेलता रहा। अब जब शादी करने का वक्त आया, तो आरोपी अपनी बात से पूरी तरह पलट गया है और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके उसने पुलिस को शिकायत दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!