अमृतसर में बड़ा हादसा! गुरुद्वारे के लंगर हॉल की छत गिरी, 2 महिलाओं की मौ/त

Edited By Kamini,Updated: 24 May, 2026 04:20 PM

roof of gurdwara langar hall collapses

अमृतसर के गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में आज (रविवार) को एक भयानक हादसा हो गया। इस दौरान निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत गिरने से सेवा कर रही 2 महिलाओं की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अमृतसर: अमृतसर के गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में आज (रविवार) को एक भयानक हादसा हो गया। इस दौरान निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत गिरने से सेवा कर रही 2 महिलाओं की मौत हो गई और 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक, लंगर हॉल के कंस्ट्रक्शन के दौरान छत की लोहे की प्लेटें अचानक टूटकर नीचे सेवा कर रही महिलाओं पर गिर गईं। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिलाओं को तुरंत श्री गुरु रामदास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही अमृतसर की SP अमनदीप कौर हॉस्पिटल पहुंचीं और घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि सभी घायल महिलाओं का डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सिविल डिफेंस के इंचार्ज ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब बाबा भूरी वाले का लंगर चल रहा था। अजनाला की एक घायल महिला ने बताया कि वह माथा टेकने के लिए लाइन में खड़ी थी, तभी अचानक छत गिर गई और वह बेहोश हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे टांके लगे हैं। संगत की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!