Punjab में फिर बजा चुनावी बिगुल, 10 जून को होंगे नगर कौंसिल के चुनाव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 May, 2026 04:41 PM

gurdaspur nagar council elections on 10 june

पंजाब में कल नगर निगम, नगर कौंसिल, नगर परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं।

पंजाब डैस्क (हरजिंदर सिंह गोराया) : पंजाब में कल नगर निगम, नगर कौंसिल, नगर परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। इसकी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में आज राज्य चुनाव आयोग ने एक और ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने 4 नगर कौंसिलों में चुनाव कराने का नया शेड्यूल जारी किया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य चुनाव कमिशन ने 4 नगर कौंसिलों में 10 जून, 2026 को वोटिंग करने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां और शाम चौरासी में 10 जून को मतदान होगा। इसके साथ ही इसी दिन मतों की गिनती भी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने आज से ही नगर कौंसिलों में आचार संहिता लागू कर दी है। वहीं उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 28 मई, 2026 से शुरू हो जाएगी। कैंडिडेट सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में अपने पेपर फाइल कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 1 जून, 2026 होगी। इसके बाद 2 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उम्मीदवार 3 जून दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन वापिस ले सकते हैं। वहीं इसके बाद 10 जून, 2026 को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चुनाव होंगे और इसी दिन ही चुनाव खत्म होते ही मतों की गिनती भी शुरू हो जाएगी।

स्टेट इलेक्शन कमिशन ने दावा किया है कि चुनाव को फ्री, फेयर और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं। इसके साथ ही, चुनाव प्रोग्राम के ऐलान के साथ ही संबंधित म्यूनिसिपल काउंसिल के इलाकों में तुरंत प्रभाव से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया है, जो चुनाव प्रोसेस पूरा होने तक जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!