Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 May, 2026 08:20 PM

अगर आप भी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा या केदारनाथ, बद्रीनाथ मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं तो श्रद्धालुओं के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते ऋषिकेश से 5 कि.मी. का लंबा जाम लग गया है, जिस कारण लोग...
उत्तराखंड/जालंधर (जसप्रीत) : अगर इन दिनों आप भी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो श्रद्धालुओं के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते केदारनाथ रूट पर ऋषिकेश में 5 कि.मी. का लंबा जाम लग गया है, जिस कारण लोग घंटों जाम में फंस गए हैं। वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई हैं तथा सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उक्त क्षेत्र से एक वीडियो सामने आई है, जिसमें ऋषिकेश के पास भारी जाम लगने से श्रद्धालुओं के वाहन बुरी तरह फंस गए हैं।
बता दें कि इससे पहले चमोली, गौचर और रुद्रप्रयाग के बीच करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लगने की सूचना थी। वहीं अब ऋषिकेश में भी भारी जाम होने की सूचना है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अगर आप भी इस रूट पर यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ट्रैफिक अपडेट लेकर ही यात्रा करें।
जिक्रयोग्य है कि आजकल अधिकतर श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री के दर्शनों के लिए निकलते हैं, पहाड़ी इलाका होने के चलते इस रोड पर वाहनों का जाम लगना अकसर आम देखा जाता है। हालांकि प्रशासन ने पूरे प्रबंध कर रखे होते हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की तादाद का एकदम से बढ़ने से इस रोड पर अधिकतर जगहों पर जाम की स्थिति बन जाती है।
