Ludhiana में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, धड़ से अलग हुए शव के दो टुकड़े

Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2026 09:00 AM

accident in ludhiana

रफ्तार के कहर से जी.टी. रोड एक बार फिर खून से लाल हो गई है। एक बेहद रूह कंपा देने

लुधियाना(राज): रफ्तार के कहर से जी.टी. रोड एक बार फिर खून से लाल हो गई है। एक बेहद रूह कंपा देने वाले सड़क हादसे में अज्ञात मौत बनकर आए वाहन ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को इस बेरहमी से कुचला कि उसकी लाश के दो टुकड़े हो गए। रिस्तेदारी से खुशी-खुशी घर लौट रहे परिवार के मुखिया की इस तरह अचानक और खौफनाक मौत ने पूरे घर में कोहराम मचा दिया है। 

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किया केस दर्ज
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर थाना डेहलों की पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उस खूनी वाहन का पता लगाकर आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे धकेला जा सके। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात बीती 21 मई की रात की है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को रोते हुए अपने बयान दर्ज करवाए कि उसका पति केसर सिंह रात के समय अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। वह अपनी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर: PB10GT-6653) पर सवार होकर जी.टी. रोड से गुजर रहा था कि अचानक रास्ते में किसी अज्ञात और तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 

सड़क के बीचों-बीच पड़ी थी पति की लाश 
टक्कर इतनी जोरदार और भयानक थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और केसर सिंह सड़क पर जा गिरा। पत्नी ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस भयानक एक्सीडेंट की भनक लगी, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह बिना एक पल गंवाए तुरंत जी.टी. रोड पर पहुंचे, तो वहां का खौफनाक मंजर देखकर दोनों की चीखें निकल गईं। सड़क के बीचों-बीच केसर सिंह की लाश दो टुकड़ों में कटी हुई पड़ी थी। अज्ञात वाहन का पहिया उनके ऊपर से इस तरह गुजरा कि उनके शरीर के दो हिस्से हो गए और चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!