लो जी कर लो अपने प्रबंध! शहर का सबसे व्यस्त रेलवे फाटक 3 दिन के लिए बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 May, 2026 09:50 PM

punjab city railway crossing closed for 3 days

कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में स्थित रेलवे फाटक नंबर S-48 को आवश्यक तकनीकी मरम्मत कार्य के चलते तीन दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रेलवे विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह फाटक निर्धारित अवधि के दौरान सभी प्रकार के वाहनों और आम...

कपूरथला :  कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में स्थित रेलवे फाटक नंबर S-48 को आवश्यक तकनीकी मरम्मत कार्य के चलते तीन दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रेलवे विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह फाटक निर्धारित अवधि के दौरान सभी प्रकार के वाहनों और आम आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

जानकारी के मुताबिक, फाटक पर मरम्मत और तकनीकी सुधार का कार्य किया जाना है, जिसके चलते सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए इसे अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। इस दौरान किसी भी वाहन को फाटक से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

फाटक बंद रहने से ढिलवां और आसपास के इलाकों के यात्रियों तथा स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूल वाहनों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करें और यात्रा के लिए पहले से वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाएं ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!