Ludhiana में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी

Edited By Kamini,Updated: 18 May, 2026 06:39 PM

thief gang busted in ludhiana

पुलिस ने शहर और आसा-पास के ग्रामीण इलाकों में चोरियों की वारदातों को अंजाम देकर दहशत मचाने वाले एक बेहद शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

लुधियाना (राज): पुलिस ने शहर और आसा-पास के ग्रामीण इलाकों में चोरियों की वारदातों को अंजाम देकर दहशत मचाने वाले एक बेहद शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कमिश्नरेट पुलिस के दिशा-निर्देशों के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान थाना कूंम कलां की पुलिस और चौकी कटानी कलां की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 55 साइकिल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी बरामद की है। चोरी की वारदात का खुलासा तब हुआ जब 14 मई 2026 को पाम एन्क्लेव (गांव संगोवाल) के रहने वाले मनमोहित सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (नंबर PB-11-BA-5999) में सवार 4 युवक गांव भैणी साहिब में स्थित उसकी फैक्ट्री के बाहर खड़े ट्रक में से साइकिलों से भरे 35 गत्ते के डिब्बे चोरी करके फरार हो गए हैं। शिकायत मिलते ही थाना कूंम कलां के मुख्य अफसर इंस्पेक्टर परमदीप सिंह और चौकी इंचार्ज एसआई सुरजीत सिंह की अगुआई में पुलिस टीमें तुरंत सरगम हो गईं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया।

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 15 मई को गिरोह के चारों सदस्यों-तरुण कपूर उर्फ लकी, हरविंदर सिंह उर्फ हनी, सुरजीत सिंह उर्फ ज्ञानी और शिवम उर्फ काला को घेराबंदी करके दबोच लिया। जब पुलिस ने इन शातिर चोरों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला, तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उनके खिलाफ पहले ही पंजाब के अलग-अलग थानों में चोरी, लूटपाट और नशा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के कुल 41 मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने यह भी माना कि वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी भी चोरी की थी, जो उन्होंने करीब 10 दिन पहले जिला मलेरकोटला से उड़ाई थी।

इसी चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल करके वे बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल कूंम कलां पुलिस ने चारों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान की जा रही कड़ाई से पूछताछ में शहर में हुई कई अन्य चोरियों के बड़े खुलासे होने की पूरी उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!