Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 May, 2026 02:41 PM

ब्रजेश जिंदल का आरोप है कि डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने उनकी केवल कच्ची शिकायत दर्ज की लेकिन मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
लुधियाना(गणेश/सचिन): लुधियाना के रख बाग इलाके से एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए ब्रजेश जिंदल, जो मुथूट फाइनेंस की बी.आर.एस. नगर ब्रांच में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रोजाना सुबह करीब 7 बजे रख बाग इलाके में सैर करने जाते हैं।
पीड़ित के अनुसार 13 मई को भी वह रोज की तरह सैर करने गए थे। जब वह वापस लौटे तो उनकी एक्टिवा वहां से चोरी हो चुकी थी। उन्होंने काफी देर तक आसपास वाहन की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने जाकर शिकायत दी।
ब्रजेश जिंदल का आरोप है कि डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने उनकी केवल कच्ची शिकायत दर्ज की लेकिन मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जब भी वह थाने जाते हैं तो उन्हें इंतजार करने के लिए कह दिया जाता है और उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा।
पीड़ित ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच करने पर चोरी की घटना कैमरे में कैद मिली है। फुटेज में आरोपी का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है, जो एक्टिवा चोरी कर मौके से फरार हुआ। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि उनकी एक्टिवा जल्द बरामद की जाए और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here