Ludhiana में 2 कॉल सेंटरों में पुलिस की Raid! 100 से ज्यादा युवक-युवतियां हिरासत में

Edited By Kamini,Updated: 14 May, 2026 12:03 PM

police raid on ludhiana call centre

महानगर में कॉल सेंटरों पर पुलिस की रेड होने की खबर सामने आई है।

लुधियाना (राज/गणेश/सचिन): महानगर में कॉल सेंटरों पर पुलिस की रेड होने की खबर सामने आई है। कमिश्नरेट पुलिस ने बीती रात एक बेहद सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर रोड पर चल रहे 2 अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल की पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ छापेमारी कर करीब 130 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है, जो विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बनाकर उनसे लाखों की ठगी कर रहे थे। इस बड़ी कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये फर्जी कॉल सेंटर फिरोजपुर रोड स्थित संधू टावर और सिल्वर आर्क मॉल के पास एक अन्य बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां से बड़े स्तर पर इंटरनेशनल स्कैम (International Scam) चलाया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब के अलावा अन्य राज्यों से लुधियाना आकर यहां ऊंची तनख्वाह के लालच में नौकरी कर रहे थे। इनका मुख्य काम विदेशों में बैठे लोगों को फोन करके डराना-धमकाना या झांसे में लेकर उनके बैंक खातों पर डाका डालना था। 

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में कैश, मोबाइल फोन, हाई-टेक लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी की वारदातों के लिए किया जाता था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ घेराबंदी की थी ताकि कोई भी आरोपी भाग न सके। फिलहाल पुलिस इन कॉल सेंटरों के असली मालिकों और मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुटी है, जो पर्दे के पीछे से इस पूरे काले कारोबार को संचालित कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे स्कैम का आधिकारिक तौर पर बड़ा खुलासा कर सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!