पंजाब में 15 मई तक मौसम को लेकर चेतावनी जारी, लोगों को सावधान रहने की अपील

Edited By Kalash,Updated: 12 May, 2026 05:54 PM

punjab weather forecast strom and rain alert

पंजाब में मई के महीने में हो रहे मौसम के बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में मई के महीने में हो रहे मौसम के बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। इस दौरान कई जिलों में बारिश और आंधी के कारण तापमान सामान्य से कम है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में बारिश के साथ बिजली चमकने, तूफान और आलावृष्टी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 

मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि पंजाब में 12 से लेकर 15 मई तक मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और तूफान के आसार हैं। वहीं कई जिलों में बारिश और ओले गिर सकते हैं। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है और तूफान के दौरान ईमारतों और पेड़ों के पास न जाने के लिए कहा गया है। बीते दिन भी पंजाब के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान आया था जिस कारण पेड़ और बिजली के खंभे सड़कों पर गिर गए थे और काफी नुकसान हुआ था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!