लोगों को महंगाई का झटका! महंगा हुआ Amul Milk, कल से नए रेट लागू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 May, 2026 07:30 PM

inflation shock for consumers amul milk gets costlier

महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनी Amul ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई दरें 14 मई से लागू होंगी। कंपनी ने दूध के दामों में प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी की है, जिससे घरेलू बजट पर असर पड़ना...

जालंधर : महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनी Amul ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई दरें 14 मई से लागू होंगी। कंपनी ने दूध के दामों में प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी की है, जिससे घरेलू बजट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत, पशु चारे की बढ़ती कीमतें, ट्रांसपोर्टेशन खर्च और किसानों को अधिक भुगतान देने के कारण यह फैसला लिया गया है।

नई कीमतों के बाद अब अमूल गोल्ड दूध 2 रुपए महंगा मिलेगा, जबकि अमूल ताजा और अन्य पैकेट दूध के दामों में भी समान बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं, चाय दुकानदारों, मिठाई कारोबारियों और छोटे व्यवसायों पर पड़ सकता है।

डेयरी सेक्टर से जुड़े जानकारों का मानना है कि दूध के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में दही, पनीर, घी और मिठाइयों जैसी डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में दूध और डेयरी उत्पादों की मांग अधिक रहती है, ऐसे में कीमतों में इजाफा आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगा।उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। अब दूध की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!