पंजाब में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव, EVM नहीं मिलने पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 May, 2026 09:42 PM

local body elections in punjab to be held via ballot papers

पंजाब में होने वाले नगर निगम और निकाय चुनाव इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बजाय बैलेट पेपर के जरिए करवाए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने यह बड़ा फैसला EVM मशीनें समय पर उपलब्ध न होने के कारण लिया है।

जालंधर : पंजाब में होने वाले नगर निगम और निकाय चुनाव इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बजाय बैलेट पेपर के जरिए करवाए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने यह बड़ा फैसला EVM मशीनें समय पर उपलब्ध न होने के कारण लिया है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया में देरी से बचने के लिए अब मतदान पारंपरिक बैलेट बॉक्स प्रणाली से कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पंजाब चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) कंपनी से EVM मशीनों की मांग की थी। लेकिन कंपनी ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्तता का हवाला देते हुए 10 मई से पहले मशीनें उपलब्ध करवाने में असमर्थता जताई। इसके बाद आयोग ने बैलेट पेपर से चुनाव करवाने का निर्णय लिया।

चुनाव आयोग का कहना है कि यदि 10 मई के बाद EVM मशीनें मिलतीं तो उनके आवंटन और तैयारी में काफी समय लग जाता, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती थी। इसी कारण समय रहते बैलेट पेपर प्रणाली अपनाने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि चुनावों को लेकर आयोग ने लगभग 4200 मतपेटियां तैयार कर ली हैं। सभी पोलिंग स्टेशनों पर एक-एक मतपेटी रखी जाएगी, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। प्रशासनिक स्तर पर भी चुनावों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि पंजाब की 8 नगर निगमों में चुनाव होने हैं, जिनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट शामिल हैं। इसके अलावा 76 नगर कौंसिल और 21 नगर पंचायतों के चुनाव भी करवाए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!