AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम Court ने भेजा जेल, बेटी से मिल हुए Emotional

Edited By Kamini,Updated: 18 May, 2026 03:31 PM

minister sanjeev arora appears in gurugram court

आम आदमी पार्टी मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई।

पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया है। आपको बता दें कि, संजीव अरोड़ा के 2 दिन के रिमांड के बाद गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया है।

इस दौरान कोर्ट ने संजीव अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनकी अगली पेशी 1 जून को होगी। वहीं कोर्ट में पेशी दौरान अरोड़ा की दाढ़ी बढ़ी हुई दिखी। कोर्ट में परिवार से मिलकर वह इमोशनल हो गए और बेटी कृतिका अरोड़ा को गले लगाकर रो पड़े।

इस दौरान ED ने आरोप लगाया है कि संजीव अरोड़ा ने रिमांड के दौरान गुमराह किया है। ED के मुताबिक, संजीव अरोड़ा ने उन लोगों और कंपनियों के बारे में जानकारी होने से इनकार किया, जिनसे M/s Hampton Sky Realty Limited (HSRL) ने मोबाइल फोन खरीदे थे। बताया जा रहा है कि, अरोड़ा उस समय मेसर्स HSRL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे, जब कथित तौर पर फर्ज़ी मोबाइल फोन एक्सपोर्ट किए गए थे।  यही नहीं संजीव अरोड़ा ने दूसरों के साथ मिलकर, फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाकर और किए गए एक्सपोर्ट पर GST रिफंड लेकर, मोबाइल फोन के कथित एक्सपोर्ट और फर्जी खरीद के जरिए 102.5 करोड़ रुपये की कमाई की। 

आपको बता दें कि संजीव अरोड़ा को पहली पेशी में 7 दिन की रिमांड और दूसरी बार 2 दिन के रिमांड पर कोर्ट ने भेजा था। ये भी बता दें कि, 16 मई को  प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गुरुग्राम की स्पेशल कोर्ट में रिमांड सुनवाई के दौरान  मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुग्राम सेशन कोर्ट ने 2 दिन के ED रिमांड पर भेज था। संजीव अरोड़ा को 9 मई को गिरफ्तार किया गया था और उसी दिन गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने ED को 7 दिन की कस्टडी का ऑर्डर दिया था।

दूसरी ओर, अरोड़ा के वकील ने कोर्ट को बताया कि पूरा केस डॉक्यूमेंट्री सबूतों पर आधारित था। उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लेने के लिए आगे कस्टडी लेने की कोई जरूरत नहीं है, और ऐसे कोई भी डॉक्यूमेंट ED सही अथॉरिटी से ले सकता है।

पूरा मामला

ED के अनुसार, M/s HSRL ने 12 मई, 2023 से 27 अक्टूबर, 2023 के बीच कई स्थानीय और विदेशी संस्थाओं को लगभग 157.12 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन बेचे। इसमें से लगभग 102.5 करोड़ रुपये का निर्यात UAE स्थित 2 संस्थाओं-M/s Fortbel Telecom FZCO और M/s Dragon Global FZCO-को किया गया था। इस कंपनी के मालिक लुधियाना के कारोबारी हेमंत सूद और चंद्र शेखर हैं, जो M/s Findoc Finvest Pvt Ltd के जरिए M/s HSRL से जुड़े हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!