ड्यूटी पर लौट रहे फौजी जवान की ट्रेन के बाथरूम से मिली ला+श, इलाके में शोक

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2026 03:13 PM

body of soldier returning to duty found in train bathroom

जिला गुरदासपुर के कस्बा कलानौर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भारतीय

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): जिला गुरदासपुर के कस्बा कलानौर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना का एक जवान छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी पर लौट रहा था, जिसकी ट्रेन में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान का शव ट्रेन के बाथरूम से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

7 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहा था फौजी
मृतक जवान की पहचान लांस नायक प्रभशरण सिंह के रूप में हुई है। उनके पिता एवं पूर्व सैनिक यूनियन के ब्लॉक प्रधान रजिंदर सिंह भंगू ने बताया कि प्रभशरण सिंह की यूनिट जम्मू-कश्मीर से मेरठ शिफ्ट हुई थी। वह कलानौर में 7 दिन की छुट्टी बिताने के बाद अपने एक साथी के साथ ट्रेन के जरिए मेरठ ड्यूटी पर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब ट्रेन मेरठ पहुंची तो साथी जवान उतरने लगा, लेकिन प्रभशरण सिंह अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे। साथी ने उनका सामान उतार लिया और तुरंत उनकी तलाश शुरू की गई। बाद में पुलिस और जीआरपी की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई, जो राजस्थान में मिली।

इसके बाद जोधपुर के पास ट्रेन को रुकवाकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां से प्रभशरण सिंह का शव बरामद हुआ। जवान अपने पीछे पत्नी, 7 साल की बेटी और 5 साल के बेटे को छोड़ गए हैं। फिलहाल सेना और परिजनों द्वारा पार्थिव शरीर को कलानौर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गहरा दुख और शोक का माहौल है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!