Bhatinda : निकाय चुनाव में बवाल! नामांकन के आखिरी दिन बैरिकेड टूटे, चुनाव आयोग ने DC को किया तलब

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 May, 2026 07:27 PM

bathinda uproar on the final day of nominations for civic body elections

बठिंडा की रामां मंडी में निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब BJP, अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर...

बठिंडा : बठिंडा की रामां मंडी में निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब BJP, अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रहे हैं और जानबूझकर उनके उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोका गया।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गुस्साए नेताओं और समर्थकों ने बैरिकेड तोड़ दिए और जबरन नामांकन केंद्र के अंदर घुसने की कोशिश की। मौके पर भारी हंगामा हुआ, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्षी उम्मीदवारों का आरोप है कि उन्हें घंटों तक बाहर खड़ा रखा गया, जबकि सत्ताधारी दल के उम्मीदवार बिना किसी रोक-टोक के अंदर आते-जाते रहे। कुछ उम्मीदवारों ने यह भी दावा किया कि नामांकन केंद्र के बाहर मौजूद संदिग्ध लोगों ने उनके दस्तावेज तक फाड़ दिए। महिला उम्मीदवारों ने भी अंदर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं।  

करीब दो घंटे तक चले विरोध और हंगामे के बाद प्रशासन ने विपक्षी उम्मीदवारों को अंदर जाने की अनुमति दी। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निकाय चुनाव की निष्पक्षता और प्रशासन की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं उक्त मामला मुख्य चुनाव अधिकारी तक पहुंच गया है, जिसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त कमल चौधरी ने पूरे घटनाक्रम पर बठिंडा के डीसी से रिपोर्ट तलब कर ली है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!