कोर्ट ने फिर बढ़ाया मंत्री संजीव अरोड़ा का रिमांड, केस में नए खुलासों के संकेत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 May, 2026 09:00 PM

punjab court again extended the remand of minister sanjeev arora

पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने संजीव अरोड़ा का 2 दिन का और रिमांड बढ़ा दिया है। जानकारी अनुसार ED ने शनिवार को उन्हें गुरुग्राम की अदालत में पेश किया, जहां ई.डी. को अदालत से संजीव...

पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने संजीव अरोड़ा का 2 दिन का और रिमांड बढ़ा दिया है। जानकारी अनुसार ED ने शनिवार को उन्हें गुरुग्राम की अदालत में पेश किया, जहां ई.डी. को अदालत से संजीव अरोड़ा का और दो दिन का रिमांड मिल गया है। हालांकि ED ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए पांच दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी थी।

सूत्रों के अनुसार, ED अब इस मामले में पैसों के पूरे नेटवर्क और कथित बेनामी संपत्तियों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। एजेंसी का दावा है कि जांच के दौरान करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन और शेल कंपनियों के जरिए धन घुमाने के संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम में खरीदी गई कई महंगी संपत्तियां भी जांच के घेरे में हैं। ED का कहना है कि मंत्री से जुड़े परिसरों पर हुई छापेमारी में कई अहम दस्तावेज, निवेश रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर लगातार पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि ED ने संजीव अरोड़ा को मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में 9 मई को चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें सात दिन की रिमांड पर लिया गया था। अब एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर करोड़ों रुपये का पैसा किन-किन कंपनियों और लोगों के जरिए घुमाया गया। ED की कार्रवाई आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की ओर इशारा कर रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!