Punjab : तरनतारन में युवक की गोली मारकर हत्या, कबूतर प्रतियोगिता पर सट्टा लगाने आया था

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 May, 2026 10:48 PM

punjab youth shot dead in tarn taran

थाना सदर पट्टी के गांव राम खारा में आज शाम मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

तरनतारन  (रमन) : थाना सदर पट्टी के गांव राम खारा में आज शाम मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव कालू झुग्गियां निवासी लखबीर सिंह का बेटा गुरप्रीत सिंह, जो मंडी में मजदूरी करता है और करीब 2 महीने पहले एक हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था। आज शाम करीब 4 बजे गुरप्रीत सिंह पास के गांव राम खारा में कबूतर प्रतियोगिता पर सट्टा लगाने आया था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार 3 लोग अचानक आए और गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना गांव के सरकारी स्कूल के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही सदर पट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सदर पट्टी पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि यह मामला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!