नशे ने तबाह किया एक और घर, युवक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 14 Sep, 2026 12:42 PM

drugs overdose death

पट्टी तहसील के अंतर्गत आते गांव घरियाला में करीब 30 वर्षीय युवक की नशे के कारण मौत हो गई।

पट्टी (सोढी): पट्टी तहसील के अंतर्गत आते गांव घरियाला में करीब 30 वर्षीय युवक की नशे के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखपाल सिंह उर्फ जज्ज पुत्र दरबारा सिंह निवासी गांव घड़ियाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रात के समय नशा करके घर आया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई।

मृतक के परिवार और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि गांव में नशा खुलेआम बिक रहा है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग नशा बेचने के धंधे में लगे हुए हैं। परिवार ने कहा कि सरकार की ओर से नशे को खत्म करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने कहा कि उनके घर का एक सदस्य नशे की वजह से दुनिया से चला गया।

PunjabKesari

इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुलविंदर सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन यह सूचना अंतिम संस्कार करने के बाद दी गई। उन्होंने बताया कि सुखपाल सिंह के ससुराल पक्ष की ओर से दी गई शिकायत में गांव में खुलेआम नशा बिकने की बात कही गई है। परिवार ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया और न ही किसी विशेष व्यक्ति पर आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!