Punjab में अस्पताल के बाहर एनकाउंटर, खतरनाक बदमाश को किया ढेर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 May, 2026 04:53 PM

encounter outside hospital in hoshiarpur

होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सिविल अस्पताल के बाहर एक बड़ी घटना हुई, जहां मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक कैदी की पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान नसीब सिंह के रूप में हुई है, जो कोटला गौंसपुर का रहने वाला था।

होशियारपुर : होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सिविल अस्पताल के बाहर एक बड़ी घटना हुई, जहां मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक कैदी की पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान नसीब सिंह के रूप में हुई है, जो कोटला गौंसपुर का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार, नसीब सिंह को दो अन्य कैदियों के साथ रूटीन मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद जब सीनियर कांस्टेबल जसदीप सिंह उसे वापस एंबुलेंस की ओर ले जा रहे थे, तभी नसीब ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कांस्टेबल के चेहरे, हाथों और पैरों पर गंभीर चोटें आईं।

PunjabKesari

एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक ने बताया कि हमले के दौरान कैदी ने पुलिसकर्मी का रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की। पुलिसकर्मी ने पहले उसे चेतावनी दी और बचाव में जमीन पर फायर भी किया, लेकिन हाथापाई के दौरान गोली लगने से नसीब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि नसीब सिंह एक नशा तस्कर था और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और NDPS एक्ट के तहत 7 एफआईआर दर्ज थीं। उसका पिता शशी भी हत्या और नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि कैदी के पास चाकू कहां से आया और किसने उसकी मदद की।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!