दुकान पर बैठे भाजपा नेता पर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 21 Oct, 2026 02:08 PM

attack on bjp leader

दुकान पर करीब 6 अनजान लोग आए और कथित तौर पर उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

होशियारपुर (वरिंदर पंडित): होशियारपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भाजपा नेता पर हमला किया गया है। इस हमले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला मीत प्रधान रणजीत सिंह राणा और उनका एक साथी घायल हो गया। इसे लेकर पुलिस ने जानकारी सांझा की है।   

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात होशियारपुर में घंटा घर के पास राणा की दुकान पर करीब 6 अनजान लोग आए और कथित तौर पर उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर पर चोट लगी है। इस घटना में उनका साथी भी घायल हो गया है। घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, सिटी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हमलावर कौन थे और इस हमले के पीछे क्या वजह और रंजिश थी। घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!